Saturday, October 24th, 2026

बस्तर में नक्सल ऑपरेशन और 'छत्तीसगढ़ विजन@2024' पर काम कर रही सरकार

रायपुर/नई दिल्ली.

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज यानी मंगलवार को संसद भवन दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनायें दी। इस भेंट के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री को प्रदेश के बस्तर संभाग में चल रहे नक्सल ऑपरेशन और छत्तीसगढ़ विजन @2047 ‘विजन डॉक्यूमेंट’ के बारे में जानकारी दी।

सीएम साय ने पीएम मोदी को बताया कि विजन निर्माण राज्य नीति आयोग की ओर से किया जा रहा है, जिसे एक नवंबर  को राज्य की जनता को समर्पित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विगत छह महीने में नक्सल विरोधी अभियानों में की गयी कार्रवाई की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी। सीएम ने नियद नेल्लानार योजना (आपका आदर्श गाँव)के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत नक्सलियों के आधार को कमजोर करने करने, शासन-प्रशासन और ग्रामीणों के बीच परस्पर विश्वास बहाली का कार्य किया जा रहा है। इस योजना के तहत वर्तमान में 23 कैंप खोले गए हैं, जिनमें 90 ग्राम शामिल हैं। भविष्य में 29 कैंपों को शुरू करने की योजना है।

 

#Chhattisgarh#Naxal operation

Source : Agency

पाठको की राय