Wednesday, October 21st, 2026

बिजली साक्षरता अभियान में स्टूडेंट की मदद लेगी सरकार, MP में होगी सेव एनर्जी

ग्वालियर
लोगों को बिजली बचाने सेव एनर्जी के लिए जागरूक करने के लिए प्रदेश सरकार का ऊर्जा विभाग अब बिजली साक्षरता अभियान बिजली साक्षरता अभियान चलाएगा. इस अभियान को सफल बनाने के लिए ऊर्जा विभाग madhya pradesh energy ministry स्कूल और कॉलेज के छात्र- छात्राओं स्टूडेंट की मदद लेगा. मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का कहना है कि अधिकांश लोग तो बिजली बचत सेव एनर्जी को लेकर जागरूक हैं लेकिन कुछ लोग जागरूक नहीं हैं ऐसे लोगों को जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा.

उर्जा मंत्री का कहना है कि मध्यप्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है, लेकिन बिजली व्यर्थ न जले इसका ध्यान देना भी हमारा काम है, यही कारण है कि इसकी बचत के लिए बिजली साक्षरता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बिजली के लिए हमें कोयले पर न निर्भर न रहना पड़े इसलिए मध्य प्रदेश के शाजापुर,आगर मालवा और नीमच में सौर ऊर्जा के प्लांट लगाए जा रहे हैं. गुरूवार को इन प्लांट्स का केंद्रीय ऊर्जा मंत्री उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री भी शामिल होंगे.

 

 

#electricity literacy campaign

Source : Agency

पाठको की राय