Thursday, October 22nd, 2026

सरकार करेंगी लाड़ली बहना योजना की ब्रांडिंग पर 150 करोड़ खर्च

भोपाल

चुनावी साल में शिवराज सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना की ब्रांडिंग में सरकार कोई कमी नहीं रखेगी। इस योजना के राज्य और जिला स्तरीय सम्मेलन तथा प्रचार- प्रसार पर वित्त वर्ष 2023-24 में 150 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके बाद अगले साल से प्रचार प्रसार खर्च की राशि पांच करोड़ रुपए सालाना होगी। एक अप्रेल से शुरू होने वाले वित्त वर्ष में इस योजना से शुरुआती दौर में दस हजार करोड़ रुपए बहनों को हितग्राही अनुदान के रूप में दिए जाने का प्रावधान योजना में किया गया है।  योजना में इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि पांच साल में कितनी सामान्य और कितनी एससी व एसटी कैटेगरी की महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा और उस पर कितना खर्च आएगा। हर साल साढ़े तीन लाख महिलाओं की संख्या बढ़ने का अनुमान भी योजना में लगाया गया है। योजना में पहले साल के बाद 2194 करोड़ का अधिक खर्च बढ़ेगा जो दूसरे और तीसरे साल में 372, 382 करोड़ रुपए पिछले सालों की अपेक्षा बढ़ेगा।

कैटेगरी वार ऐसे खर्च होगी राशि (करोड़ रुपए)
वर्ष            सामान्य      आदिवासी उपयोजना     अजा उपयोजना     कुल खर्च
2023-24     6201.50     2338.28                   1626.62           10166.40
2024-25     7540.27     2843.05                    1977.77          12361.11
2025-26     7767.19     2928.61                    2037.29         12733.11
2026-27     8001.43     3016.93                    2098.73         13117.11
2027-28     8242.99     3108.01                    2162.09         13513.11
कुल           37753.41   14234.89                   9902.53        61890.84

 

Source : Agency

पाठको की राय