Wednesday, October 21st, 2026

मध्‍यप्रदेश में 8 मार्च को सरकार पेश करेगी बजट

भोपाल

मध्‍यप्रदेश की शिवराज सरकार विधानसभा में 8 मार्च को बजट पेश करेगी। सरकार पहली बार चाइल्ड बजट भी प्रस्तुत करेगी। इसमें बच्चों के ऊपर व्यय की जानी वाली राशि को ब्योरा विभागवार शामिल रहेगा। इसके अलावा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश काे बढ़ावा देने की झलक भी देखी जा सकती है। 15वीं विधानसभा का सत्र 7 मार्च से शुरू होगा। यह सत्र 25 मार्च तक के लिए बुलाया गया है। इस दौरान कुल 13 बैठकें होंगी।

बजट सत्र की शुरुआत सात मार्च को सुबह 11 बजे राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण से होगी। इसमें सरकार द्वारा पिछले एक साल में किए गए कार्यों के साथ आगामी वित्तीय वर्ष पर फोकस रहेगा। अभिभाषण पर 9 और 10 मार्च को चर्चा कराई जाएगी। 10 मार्च को उत्तरप्रदेश सहित 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम जारी होंगे। इसलिए पूर्व बजट 10 से 15 मार्च के बीच पेश होने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन अब यह बजट 8 मार्च को पेश किया जाएगा। बजट वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा प्रस्तुत करेंगे। बजट को लेकर राज्य सरकार ने आम जनता सहित बजट के लिए आर्थिक क्षेत्र के एक्सपर्ट और अर्थशास्त्रियों के सुझाव लिए हैं।

 

#पेश करेगी बजट

Source : Agency

पाठको की राय