Saturday, October 24th, 2026

सरकार अब प्रदेशभर में लाड़ली लक्ष्मी क्लब बनाएगी

भोपाल

राज्य सरकार अब प्रदेशभर में लाड़ली लक्ष्मी क्लब बनाएगी। इनके जरिए प्रदेश में बाल विवाह रोकने, ड्रापआउट बच्चों को स्कूल भेजने से लेकर स्वच्छता बढ़ाने सहित कई अभियानों को संचालित किया जाएगा। लाड़ली लक्ष्मी क्लब का गठन ग्राम एवं परियोजना स्तर पर किया जा रहा है। हर माह के चौथे मंगलवार को लाड़ली लक्ष्मी क्लब का संचालन किया जाएगा।

लाड़ली लक्ष्मी क्लब के अध्यक्ष एवं सदस्यों के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल एवं कैलेण्डर अनुसार कार्यवाही कर क्ल्ब की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। आयुक्त महिला एवं बाल विकास डॉ रामराव भोसले ने सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को लाड़ली लक्ष्मी क्लबों के गठन और उनकी गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए है।

क्लब अध्यक्ष और सदस्यों को प्रशिक्षण
राज्य स्तर पर आनलाइन दो दिन का एक-एक घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें लाड़ली लक्ष्मी क्लब की अध्यक्ष, सदस्य बालिकाएं, समन्वयक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक आंगनबाड़ी  कार्यकर्ता, सहायिका और एएनएम शामिल होंगे।इसके जरिए लाड़ली लक्ष्मी क्लब को सुचारु और सुव्यवस्थित किया जाएगा। क्लब मनोरंजक , आकर्षक और ज्ञानवर्धनक गतिविधियों का आयोजन करेगा जिससे  अधिक से अधिक बालिकाएं जुड़कर लाभान्वित हो सकेंगी।

क्लब की सदस्य बालिकाओं को सामाजिक मुद्दों से जोड़ा जाएगा। हर माह के चौथे मंगलवार को यह प्रशिक्षण होगा। इसमें पंद्रह मिनट समसामयिक और बालिकाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा, तीस मिनट खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां, पंद्रह मिनट बालिकाओं की समस्याओं को सुनना, समाधान और काउंसलिंग होगी।

 

#i Laxmi Club acros

Source : Agency

पाठको की राय