Sunday, October 25th, 2026

प्रदेश में बनेगा कर्मचारी सिलेक्शन बोर्ड विधेयक के जरिए सरकार करेगी बदलाव

भोपाल
राज्य सरकार प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड का नाम बदलकर कर्मचारी सिलेक्शन बोर्ड करने जा रही है। इसके लिए विधानसभा सत्र में मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल संशोधन विधेयक 2022 लाया जाएगा। विधानसभा सत्र में सरकार इस बार आठ विधेयक चर्चा के लिए पेश करेंगी।

मध्यप्रदेश सिविल न्यायालय संशोधन विधेयक 2022 भी विधानसभा में पेश किया जाएगा। इसके अलावा मध्यप्रदेश निजी विवि स्थापना एवं संचालन संशोधन विधेयक भी लाया जा रहा है। इसके जरिए प्रदेश में सात नये विश्वविद्यालय शुरु किए जा सकेंगे। बरकतउल्लाह विवि  एवं राजा शंकर शाह  विवि के क्षेत्राधिकार के तहत जिलों का बंटवारा किया जाएगा।  मध्यप्रदेश नगर पालिका विधि संशोधन विधेयक और मध्यप्रदेश नगर पालिक  विधि द्वितीय संशोधन अध्यादेश को विधेयक , मध्यप्रदेश भू राजस्व संहिता संशोधन विधेयक भी विधानसभा में चर्चा के लिए लाए जा सकते है। मध्यप्रदेश  विनियोग विधेयक 2022 भी विधानसभा में पेश किया जाएगा।

 

#Government

Source : Agency

पाठको की राय