Saturday, October 24th, 2026

सरकार ने उठाया नेत्रहीन बहनें चंदा और रिया के इलाज का बीड़ा

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेत्रहीन बालिकाओं चंदा और रिया के इलाज का बीड़ा उठाया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रामानुजगंज में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दोनों बच्चियों का इलाज देश के जिस अस्पताल में भी होगा, राज्य शासन उनका पूरा खर्चा वहन करेगी।दिल्ली या चेन्नई जहाँ जरूरत होगी भेजेंगे। अस्पताल के स्टॉफ के साथ बच्चियों और मां को भेजा जायेगा। कल आरागाही गांव के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अपनी मां अनति देवी के संग दो नेत्रहीन बेटियां आई थी।  मुख्यमंत्री ने कल भेंट मुलाकात में रो रही अनति देवी से कहा था कि आप चिंता ना करें, बच्चों के इलाज के लिए हरसंभव मदद की जाएगी।

 

#Chanda and Riya

Source : Agency

पाठको की राय