Wednesday, October 21st, 2026

झोलाछाप डाक्टर बना सरकारी शिक्षक दे रहा ग्रामीणों को दे रहा धमकी

सतना
प्राथमिक शाला जरिहा में पदस्थ रहे शिक्षक जगन्नाथ यादव को गड़बड़िया मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने रामपुर जनपद में किया था ट्रांसफर। जरिहा प्राथमिक शाला में पदस्थ होने के बाद भी इनके द्वारा किया रहा था लोगों की जान से खिलवाड़। झोलाछाप डाक्टरी कर मरीजो को लूटने का किया जा रहा था प्रयास। जिन ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग में शिकायत की व जांच पंचनामा में हस्ताक्षर किए उन्हें जगन्नाथ द्वारा दी जा रही धमकी। वही ट्रांसफर होने के बाद भी नही छोड़ रहे जरिहा विद्यालय।

ग्रामीणों की माने तो कारीगोही संकुल प्राचार्य कर रहे जगननाथ का सहयोग जिसके कारण उनके हौसले बुलंद।

 

Source : Agency

पाठको की राय