Friday, October 23rd, 2026

15 साल पुराने वाहनों पर सरकार सख्त, बढ़ेगी रिन्यू फीस, भोपाल में 1 लाख वाहन मालिकों को पड़ेगा महंगा

भोपाल
राजधानी सहित पूरे प्रदेश में 15 साल पुराने वाहनों पर सरकार सख्ती करने जा रही है। अब ऐसे वाहनों के पुन: पंजीयन यानी दोबारा रजिस्ट्रेशन रिन्यू पर शुल्क बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। विभागीय सूत्रों की मानें तो सरकार के निर्देश पर परिवहन विभाग करीब आठ गुना तक शुल्क बढ़ाने की योजना बना रहा है। संभावना है कि नोटिफिकेशन करके इसे अक्टूबर के पहले सप्ताह से लागू किया जा सकता है।

भोपाल में 15 साल पुराने दो पहिया वाहन का पुन पंजीयन करवाने पर 4500 हजार रुपए और कारों के लिए यह राशि 7200 तक करने की योजना है। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा लिए जाने वाला ग्रीन टैक्स भी चुकाना होगा। भोपाल आरटीओ में 15 साल पुराने वाहनों की संख्या हजारों में है। इनमें दो पहिया वाहनों की संख्या 80 हजार से अधिक है। इसके अलावा चारपाहिया और व्यवासायिक वाहन भी हजारों में हैं।

 

 

#Government strict

Source : Agency

पाठको की राय