Friday, October 23rd, 2026

सरकार ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत का आरक्षण लागू करे - भाजपा

कोण्डागांव
जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि यदि प्रदेश सरकार के द्वारा ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत का आरक्षण तत्काल लागू नहीं की जाती है तो ओबीसी समाज के  हितों कि रक्षा के लिए भाजपा ओबीसी मोर्चा छत्तीसगढ़ आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी सहित किसान मोर्चा •े पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकतार्ओं की मौजूदगी रही।

उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश पिछड़ा वर्ग बाहुल्य राज्य है। पिछड़ा वर्ग समाज की अधिकांश आबादी किसान है, और उनकी अर्थव्यवस्था खेती किसानी और मजदूरी पर आधारित है, लेकिन दुर्भाग्य है कि छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग समाज 27 प्रतिशत आरक्षण से वंचित है। विधानसभा चुनाव के पूर्व तथा बाद में आपने इस प्रदेश की जनता से वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में 27 प्रतिशत आरक्षण ओबीसी वर्ग के लिए लागू किया जाएगा। सवा 03 साल बीत जाने के बाद भी राज्य की सबसे बड़ी आबादी वाला ओबीसी वर्ग इस आरक्षण से वंचित है। यह समय की मांग है कि पिछड़ा वर्ग समाज को उनका वाजिब हक प्रदान करते हुए ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत का आरक्षण तत्काल लागू किया जाए।

 

#BJP

Source : Agency

पाठको की राय