Tuesday, October 20th, 2026

हटाए गए झुग्गीवालों को मुआवजा दे सरकार : शर्मा

( अमिताभ पाण्डेय )
भोपाल ।

राजधानी के  कोलार तिराहे पर रहने वाले  गरीब झुग्गीवासीयों , दुकानदारों को बिना उचित व्यवस्था की बेदखल कर देना अन्याय है । बिना व्यवस्था किए ठंड के मौसम में हटाए गए लोगों की सरकार अब चिंता नही कर रही है। जिनको हटाया गया है उन सभी को तत्काल शासन की ओर से मुआवजा दिया जाए ओए उनके रहने की व्यवस्था की जाय।

यह बात आज पूर्व मंत्री और विधायक पी सी शर्मा ने कही । वे आज सुबह कोलार तिराहे पर हटाए गए लोगों से मुलाकात के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि
कोलार तिराहे से सटी झुग्गीयां एवं दुकाने  व्यस्थापन किए बिना जिला प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा तोड़ दी गई ।

उल्लेखनीय है कि पिछले 50 वर्षो से यहां  रह रहे झुग्गी वालों के पास वर्ष 1984 के पट्टे है और हर सरकार ने उनका पट्टा रिन्यू किया । अब चूंकि 6 लेन पी.डब्ल्यू डी की सड़क बनना है इसलिए झुग्गीवासी एवं दुकानदार स्वतः ही तैयार हो गये थे।

उनको वैकल्पिक स्थान पर व्यस्थापन के लिए जिला प्रशासन एवं पीडब्ल्यूडी ने 2 जगह बताई, जहां सीमांकन करचूने की लाइन भी डाल दी फिर अधिकारी अपनी बात से पलट गये। प्रशासन ये भी कहा था  कि पीडब्ल्यूडी से झुग्गी निर्माण के लिये मुआवजा दिलवायेगे । अधिकारी  कभी प्लाट की बात दुर्गानगर में कभी श्याम नगर में मकान की बात कर गुमराह करते रहे पर 1 माह बितने के बाद भी कोई निर्णय नहीं ले पायेऔर अब बेघर हो गए हैं।

विधायक श्री शर्मा ने कहा कि 6 लेन सड़क हम सभी चाहते है पर  भोपाल के गरीबों के साथ सरकार अन्याय न करे । इनके आवास व रोजगार की व्यवस्था तुरन्त करे ।
हटाए गए रहवासियों को प्लाट देकर 2-2 लाख रूपये का मुआवजा तथा दुकानदारों को जगह व 50-50 हजार रूपये का मुआवजा दिया जाए।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय