Monday, October 19th, 2026

दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति संवेदनशील है सरकार- कमरो

कोरिया
छत्तीसगढ़ सरकार एवं विधायक गुलाब कमरो स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति लगातार संवेदनशील है वनांचल क्षेत्र जनकपुर में विधायक गुलाब कमरो ने प्रसव कक्ष व आॅपरेशन थियेटर का शुभारंभ किया। 15 साल की पूर्व सरकार में स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर नही दिए जाने से क्षेत्र के लोगो को प्रसव के लिए बहुत परेशानी उठानी पड़ती थी, आॅपरेशन थियेटर नही होने व चिकित्सक नही होने के कारण आये दिन दिक्कतें होती थी, विधायक की लगातार प्रयास से आखिर जनकपुर अस्पताल में प्रसव कक्ष के साथ आॅपरेशन थियेटर की शुरूवात हो गई, साथ ही अस्पताल में पहला आॅपरेशन के माध्यम से होने वाला प्रसव भी सुरक्षित तरीके से सम्भव हो सका जिसमे जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं विधायक ने सभी स्टाफ व ग्राम जनों को शुभकामनाएं दी।

सविप्रा उपाध्यक्ष एवं विधायक गुलाब कमरो ने सुदूर वनांचल क्षेत्र जनकपुर में अपने दौरे कार्यक्रम के दूसरे दिन 66 लाख 65 लाख की बहुप्रतीक्षित विकास कार्यो की सौगात देते हुए विकास कार्यो का भूमिपूजन किया मिली जानकारी अनुसार विधायक ने आज दूसरे दिन जनकपुर में 16 लाख 65 हजार की लागत की मुख्य मार्ग से आईटीआई पहुँच मार्ग एवं 50 लाख की लागत से बनने वाली मुक्तिधाम पहुँच मार्ग का भूमिपजन किया । वही विधायक ने आईटीआई में अध्ययनरत छात्रों से सौजन्य मुलाकत कर अध्ययन कार्य पर की चर्चा ,सड़क निर्माण भूमिपूजन अवसर पर आईटीआई में अध्ययनरत छात्रों ने विधायक गुलाब कमरो का आभार व्यक्त कर धन्यवाद भी ज्ञापित किया ।

क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
विधायक गुलाब कमरो बतौर मुख्य अतिथि मुरेरगढ़ क्रिकेट प्रतियोगिता जनकपुर का शुभारंभ किया।विधायक ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर खोलडि?ो से परिचय प्राप्त कर स्वयं बेटिंग कर प्रतियोगिता का किया आगाज खेल प्रेमियों ने गाजे बाजे के साथ विधायक का किया जोरदार स्वागत अभिवादन किया। वही जनकपुर में विधायक से कोरिया महिला गृह उद्योग टीम ने सौजन्य मुलाकात कर किया सम्मान ।

जन चौपाल लगा कर सुनी समस्या
विधायक गुलाब कमरो विभिन्न ग्रामो में जन सम्पर्क कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी शासन की योजनाओं को अवगत कराया और उनका लाभ लेने की अपील की, विधायक ने क्षेत्र में शिविर के माध्यम से जाती निवास वन अधिकार पट्टा सहित कई प्रमुख बातों को ग्रामीणों से अवगत कराया साथ ही इन शिविरों का लाभ लेने अपील की, विधायक कमरो ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की सरकार है मजदूरों की सरकार आम जनता की सरकार है क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं बहुप्रतीक्षित मांगों को हमने पूरा किया है, मूल भुत सुविधाओ का विस्तार कर सड़क स्वास्थ्य शिक्षा की स्थिति सुदृढ करने बेहतर प्रयास किया जा रहा है आम जनों से मुलाकात उपरांत विधायक कमरो कोटडोल में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्तिगत वनाधिकार पत्रक पुनर्समीक्षा सह कलेक्टर जन चौपाल शिविर में शामिल हुए। इस दौरान सम्मानीय जनप्रातिनिधि,जिला एवं स्थानीय प्रशासन, ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।

 

#Government

Source : Agency

पाठको की राय