Monday, October 26th, 2026

आदिवासियों के लिए फिर नए ऐलान की तैयारी में सरकार

भोपाल
शिवराज सरकार 15 अगस्त के पहले एक बार फिर आदिवासी वर्ग को लेकर कुछ नए ऐलान कर सकती है। इसको लेकर पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबंधित विभागों के अफसरों की बैठक भी ली है और आदिवासियों को लाभ दिलाने वाले कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है। इसी परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री चौहान 13 अगस्त को प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा, सहरिया एवं भारिया के हितग्राहियों को आहार अनुदान योजना की राशि का अंतरण करेंगे। इस योजना में वर्तमान वित्त वर्ष में प्रतिमाह 2.33 लाख हितग्राहियों को एक-एक हजार रूपए मासिक आहार अनुदान प्रदान किया जा रहा है। सीएम चौहान ने यह भी कहा है कि प्रदेश की कोल जनजाति के नागरिकों का सम्मेलन भी होगा।

प्रदेश के कुछ जिलों में कोल जनजाति के लोग निवास करते हैं। इनका स्वास्थ्य और पोषण स्तर सुधारने और आर्थिक दशा ठीक करने के लिए राज्य शासन ने कोल विकास प्राधिकरण का गठन किया है। अब कोल जनजाति की अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए सम्मेलन में विचार-विमर्श कर आवश्यक कदम भी उठाए जाएंगे।

 

#Government

Source : Agency

पाठको की राय