Friday, October 23rd, 2026

राजधानी में वृद्धजन का निशुल्क जांच व् उपचार करेंगे शासकीय होम्योपैथिक डॉक्टर

भोपाल
 राजधानी में स्थित स्वशासी होम्योपैथी महाविद्यालय में वृद्धावस्था जन्य रोगों का उपचार संबंधी कार्य निशुल्क रूप से किया जा रहा है। महाविद्यालय में छह तरह की वृद्धावस्था जन्य बीमारियों डिमेन्सिया, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, आमवात, संघिवात, यूरोलॉजी और क्रोनिक आब्स्ट्रेक्टिव पल्मोनरी डिसीज के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। बता दें कि यह शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय आयुष परिसर कलियासोत डेम के पास भोपाल में संचालित हो रहा है।

इसके बारे में अस्पताल अधीक्षक एवं जरा रोग इकाई की नोडल अधिकारी डा सुनीला तोमर ने बताया कि वृद्धावस्था में कई तरह के रोग हमें घेर लेते हैं। इनका इलाज अगर भारी दवाओं से किया जाएगा तो शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है, इसलिए यहां हम लोगों का आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज करते हैं। इन दवाओं से शरीर को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता है। यहां जांच कराने आए बुजुर्गों की हम निश्शुल्क जांच करते हैं और उन्हें हेल्थ किट भी देते हैं, जिसमें कई तरह की जरूरी दवाईयां होती हैं। यहां उनका रजिस्ट्रेशन होता है। उनका एक हेल्थ कार्ड बनता है, ताकि वे भविष्य में भी हमारे साथ जुड़कर इन सुविधाओं का लाभ ले सकें। हमारी कोशिश यही है कि अधिक से अधिक संख्या में बुजुर्ग यहां आकर इस निश्शुल्क सेवा का लाभ उठाएं।


डा सुनीला तोमर बताती हैं कि यह प्रोजेक्ट आयुष मंत्रालय के अंतर्गत चल रहा है। इसे शुरू हुए दो साल हो गए हैं। यह एक साल और जारी रहेगा। इसके बाद हम शोध प्रस्तुत करेंगे। हमारी कोशिश है कि हम सरकार से एक ऐसी यूनिट को बनाने की मांग करें, जिसमें बुजुर्गों के लिए 50 बिस्तरों का इंतजाम हो। विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ एक ही छत के नीचे उपलब्ध हों। बुजुर्गों को कहीं भी बीमारी के इलाज के लिए लाइन न लगानी पड़े। इससे बुजुर्ग मरीजों को काफी सहूलियत होगी।

 

#होम्योपैथिक डॉक्टर

Source : Agency

पाठको की राय