Monday, October 26th, 2026

अच्छे काम पर शासकीय कर्मियों को मिलेगा सुशीलचंद्र वर्मा अवार्ड


भोपाल
कोरोनाकाल में भी सरकारी दफ्तरों में बेहतर काम कर दिखाने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने सरकार सुशीलचंद्र वर्मा पुरस्कार से नवाजेगी। इसके लिए सभी विभागों से 9 अगस्त तक प्रस्ताव मांगे गए है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2020-21 में शासकीय कार्यालयों के कामों मे गुणात्मक सुधार लाने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय कर्मचारियों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। सभी विभागों से उनके यहां बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों का ब्यौरा मांगा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव के पास विभागों को अपने प्रस्ताव भेजने होंगे। इसके लिए उत्कृष्ट काम करने वाले कर्मचारी का नाम, पद, विभाग का नाम, पुरस्कार के लिए वर्ष, आवेदक के कार्य के विषय में दो सौ शब्दों की टीप भेजना होग। इसमें आवेदक के काम का विवरण, शाखा के काम को बेहतर बनाने के लिए सुझाव और शाखा एवं कर्मचारियों की क्षमता को बढ़ाने के संबंध में संक्षित सुझाव भी मांगे गए है।

वर्ष में किए गए उल्लेखनीय कार्यो का विवरण , वर्ष में प्राप्त अन्य पुरस्कारों की जानकारी भी आवेदक को देना होगा। प्रशासकीय विभाग संबंधित कर्मचारी के वर्तमान वर्ष के गोपनीय प्रतिवेदन के मतांकन पर अंक देंगे। शासकीय सेवक के विरुद्ध प्रचलित विभगीय जांच, आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में दर्ज प्रकरण अथवा लोकायुक्त में प्रकरण दर्ज नहीं होंने के संबंध में जानकारी भी अंकित करना होगा।

ऐसे होगा पुरस्कार के लिए चयन
गोपनीय प्रतिवेदन की जानकारी में कार्य के प्रति लगनशीलता, समय के पाबंद, जन सामान्य के प्रति व्यवहार एवं संवेदनशीलता, कार्य के प्रति समर्पण, शासकीय योजनाओं और नियमों, निर्देशों का ज्ञान, कार्यालय में उपस्थिति और नियमितता तथा अतिरिक्त कार्य लेने के प्रति तत्परता, योजना बनाने की योग्यता, नस्तियों का रखरखाव, कम्प्यूटर पर कार्यो के संबंध में ाान, कार्य की गुणवत्ता, गणवेश धारण करने और स्वच्छता तथा साफ-सफाई के लिए भी अंक दिए जाएंगे और इसके आधार पर उसका पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय