Thursday, October 22nd, 2026

सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 28 % हुआ महंगाई भत्ता

नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश के सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश की योगी सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया है। अब यूपी के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी का डीए और डीआर मिलेगा। कर्मचारियों को तोहफा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधानसभा में प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया। सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया। 1 जुलाई 2021 से यूपी के कर्मचारियों को 28 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। 

कर्मचारियों को अगले महीने की सैलरी से ये जुड़कर मिलेगा। आपको बता दें कि अभी तक उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 17 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। 'निगलने के लिए बहुत बड़ा है अफगानिस्तान', पाकिस्तान पर भड़के कार्यवाहक अफगान राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह सरकार ने DA में की बंपर बढ़ोतरी आपको बता दें कि सरकार ने कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान आर्थिक बोझ को कम करने के लिए सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी को फ्रीज कर दिया गया। सरकार ने जनवरी 2020, जुलाई 2020 और जनवरी 2021 में महंगाई भत्ते को फ्रीज कर दिया । हालांकि अब सरकार ने ऐलान करते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा कर्मचारियों को दिया है। वहीं कर्मचारियों को अगस्त में मिलने वाली सैलरी में एरियर जुड़कर आएगा। 

 

#महंगाई भत्ता

Source : Agency

पाठको की राय