Wednesday, October 21st, 2026

सरकार ने माइ्क्रोन के 2.7 अरब डॉलर के चिप संयंत्र को मंजूरी दी

नई दिल्ली.
सरकार ने अमेरिका की चिप कंपनी माइक्रोन की देश में 2.7 अरब डॉलर के निवेश के साथ सेमीकंडक्टर परीक्षण और पैकेजिंग इकाई स्थापित करने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस परियोजना से 5,000 नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है। एक सूत्र ने परियोजना के ब्योरे की पुष्टि करते हुए कहा, ''इसे लगभग एक सप्ताह पहले मंजूरी दी गई।''

माइक्रोन कंप्यूटर मेमोरी उत्पाद, फ्लैश ड्राइव आदि में विशेषज्ञता रखती है। यह भारत में एक ओएसएटी (आउटसोर्स सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट) संयंत्र स्थापित करेगी जो इसके उत्पाद को उपयोग के लिए तैयार करने के लिए परीक्षण और पैकेजिंग करेगा।

पहले चरण में सरकार ने चार ओएसएटी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें टाटा समूह, सहस्रा सेमीकंडक्टर्स के प्रस्ताव शामिल है। एक अन्य सूत्र ने कहा, ''सहस्रा सेमीकंडक्टर्स पहला ओएसएटी संयंत्र है, जिसके जल्द ही उत्पादन शुरू करने की उम्मीद है।'' इस बारे में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा माइक्रोन से तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

 

 

#Government approves

Source : Agency

पाठको की राय