Wednesday, October 21st, 2026

सरकार ने रजनीश कर्नाटक को बीओआई का एमडी नियुक्त किया

बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यकारी निदेशक देवदत्त चंद एमडी नियुक्त

नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने रजनीश कर्नाटक को बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) का प्रबंध निदेशक और देवदत्त चंद को बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) का प्रमुख नियुक्त किया है। दोनों नियुक्तियों की अधिसूचना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली नियुक्ति समिति की मंजूरी के बाद आई है।

वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने शनिवार को जारी अधिसूचना में कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक रजनीश कर्नाटक को सरकार ने 3 साल के लिए बैंक ऑफ इंडिया का प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। रजनीश कर्नाटक ने अतनु कुमार दास की जगह ली है, जिन्होंने इस साल जनवरी में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा किया।

डीएफएस ने एक अलग जारी अधिसूचना में कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा के मौजूदा कार्यकारी निदेशक देवदत्त चंद को 3 साल के लिए बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान प्रबंध निदेशक संजीव चड्ढा के 30 जून को सेवानिवृत्त होने के बाद एक जुलाई को पदभार ग्रहण करेंगे।

 

 

#BOI

Source : Agency

पाठको की राय