Friday, October 23rd, 2026

गोवर्धन कैटल फीड यूनिट सफलता के गढ़ रहा नए आयाम

रायपुर
प्रदेश सरकार ग्रामीण औद्योगिक पार्क के जरिये ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं महिला स्वसहायता समूहों को आर्थिक रूप से संबल बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास कर रही हैं। जिले के बालोद विकासखण्ड के बरही मे स्थापित गोवर्धन कैटल फीड यूनिट उत्पादक कार्य में निरंतर वृद्धि करते हुए सफलता के नए आयाम गढ़ रहा है। जिला प्रशासन द्वारा निगरानी के साथ सहयोग भी कर रहा है। पशु चारे की मांग निजी डेयरी संस्थाओं और सरकारी संस्थाओं में की जा रही है। इस कार्य को करने के लिए समूह के ग्यारह सदस्यों को पशु चारा बनाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है।

सदस्यों ने अब तक 04 लाख 50 हजार रुपये का लगभग 18 टन पशु आहार की बिक्री कर चुके है। समूह को इससे 35 हजार रूपए का शुद्ध लाभ मिल चुका है। 08 सितंबर 2023 से पशु आहार बनाने का कार्य शुरू किया गया है। बरही में स्थापित यह कैटल फीड यूनिट पशुओं को पौष्टिक चारा उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्रामीणों एवं स्व सहायता समूह के लिए आय का महत्वपूर्ण जरिया बन गया है।

इस कामधेनू कैटल फीड में सहकारी समिति के सक्रिय सदस्य पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे है। समिति के सदस्य श्री दिग्विजय सिन्हा ने बताया कि अपने गांव में स्थापित महात्मा गांधी औद्योगिक पार्क से ग्रामीण महिलाओं को काम मिला है और वे अपने सपने साकार कर रही है। पशुचारे की मांग को देखते हुए डबल शिफ्ट में कार्य करते हैं। शासकीय संस्थाओं के साथ-साथ निजी संस्थाओं में डेयरी संचालकों से संपर्क कर मार्केटिंग भी किया जा रहा है।

बरही के नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक मिश्रा ने बताया कि यहाँ गोट फीड, कैटल फीड का निर्माण पोषक तत्त्वों का संतुलित मिश्रण कर बनवाया जा रहा है भविष्य में सुकर एवं मुर्गी फीड भी तैयार किया जाएगा।

 

#Govardhan Cattle Feed Unit

Source : Agency

पाठको की राय