Thursday, October 22nd, 2026

जैतखाम निर्माण की मिली सौगात, कलेक्टर ने लोगों को दी बधाई

रायपुर.

राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चार अक्तूबर को रायगढ़ के कोड़ातराई में आयोजित कार्यक्रम में बाबा गुरू घासीदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के 82 चयनित विकासखण्डों में बनने वाले जैतखाम का वर्चुअल शिलान्यास किया। जिसमें मुंगेली जिला में तीन जैतखाम के निर्माण हेतु शिलान्यास भी शामिल है।

इस अवसर पर जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर राहुल देव, अपर कलेक्टर विजेन्द्र पाटले, नगर पंचायत पथरिया के अध्यक्ष ग्वाल दास अनंत, गणमान्य नागरिक दुर्गा बघेल, रेखचंद कोशले, रूपलाल कोसरे सहित समाज के प्रतिष्ठित लोग मौजूद थे।

कलेक्टर राहुल देव ने जैतखाम शिलान्यास के लिए समाज के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जैतखाम निर्माण के लिए 25-25 लाख रूपए की राशि दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि चयनित स्थान ऐसी होनी चाहिए जहां से जैतखाम आकर्षक एवं भव्य नजर आए। भूमिपूजन के लिए आपसी सहमति से जैतखाम के लिए उपयुक्त स्थान का चयन शीघ्र करने की बात कही।

 

#Got the gift of Jaitkham construction

Source : Agency

पाठको की राय