Wednesday, October 21st, 2026

गोरेलाल बर्मन ने कांग्रेस के समर्थन में गाया गाना, बंद करने की मांग

रायपुर.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। वहीं जेसीसीजे के पामगढ़ प्रत्याशी गोरेलाल बर्मन ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कांग्रेस के लिए गाए हुए गाना को बंद करने की बात कही है। चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए गाना का उपयोग नहीं करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि 90 विधानसभाओं में दो नवंबर तक उनका कांग्रेस के लिए गाया प्रचार गाना बंद करने के लिए कहा है। ऐसे नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय में शिकायत करने की बात कही है।

जेसीसीजे प्रत्याशी गोरेलाल बर्मन लोक गायक के नाम से फेमस हैं। उन्होंने कहा कि यह गाना मैं पार्टी में था तो फ्री में गया था। उस गीत पर मेरा स्वयं का अधिकार है। इसलिए चुनाव प्रचार प्रसार के लिए बनाए गए गाना को बंद करने की बात की है। वे पहले कांग्रेस के प्रत्याशी रह चुके हैं, लेकिन उस समय उनको हार का सामना करना पड़ा था। गोरेलाल बर्मन ने कहा कि मैंने अपने 20 साल कांग्रेस को दिया। मैंने पार्टी के लिए काम किया है, लेकिन मुझे टिकट नहीं मिली। कांग्रेस ने बाहरी को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशी को हराऊंगा और इस विधानसभा सीट से जेसीसीजे का परचम  लहराऊंगा।

गोरेलाल बर्मन जब कांग्रेस पार्टी में थे, तो उन्होंने पार्टी के लिए गाना गया था। उनका गाना पूरे छत्तीसगढ़ में ट्रेंड पर चला, लेकिन अब वो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी पार्टी का दामन थाम लिया है। इसलिए कांग्रेस पार्टी के लिए गए चुनावी प्रचार प्रसार गाना को बंद करने की बात की है। कांग्रेस से टिकट कटने के बाद नाराज होकर गोरेलाल ने जेसीसीजे में शामिल हुए। इसके तुरंत बाद उन्हें पामगढ़ सीट से टिकट दे दिया गया। इसके बाद क्षेत्र में प्रचार प्रसार के लिए चुनावी मैदान में उतार गए हैं। छत्तीसगढ़ में दो चरणों चुनाव होना है। पहले चरण के लिए सात  नवंबर को मतदान होना है। वहीं 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। इसके बाद दोनों चरणों का परिणाम तीन दिसंबर को होगी। चुनावी माहौल में पूरे प्रदेश में गोरेलाल बर्मन के चुनावी गाने बज रहे हैं। इसलिए उन्होंने इस गाने को बंद करने की बात कही है।

 

#BJP expressed objection

Source : Agency

पाठको की राय