Tuesday, October 20th, 2026

GOQii Vital 4 फिटनेस बैंड को भारत में लॉन्च

                   
GOQii Vital 4 फिटनेस बैंड को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस वियरेबल में SpO2 सेंसर दिया गया है और ये स्टेप्स, डिस्टेंस, कैलोरी और एक्टिव टाइम को ट्रैक कर सकता है. साथ ही इस नए फिटनेस बैंड में ब्लड प्रेशर और टेम्परेचर मॉनिटर भी मौजूद है.

GOQii Vital 4 की कीमत भारत में 4,999 रुपये रखी गई है. ये वियरेबल Amazon और GOQii ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है. इसे ब्लैक, पर्पल और रेड सिलिकॉन बैंड ऑप्शन्स के साथ उतारा गया है.

ज्यादा डेटा पाने के लिए यूजर्स को इस वियरेबल को GOQii ऐप से पेयर करना होगा. ये वियरेबल टेम्परेचर, ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2), रियल-टाइम हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर लेवल मॉनिटर कर सकता है.
      
GOQii Vital 4 में 17 एक्सरसाइज मोड्स दिए गए हैं. इन मोड्स में वॉलीबॉल, टेनिस, टेबल टेनिस, क्रिकेट, बॉस्केटबॉल, योग और जंपिंग रोप के नाम शामिल हैं. GOQii ऐप के जरिए यूजर्स को इस फिटनेस बैंड के लिए कई वॉच फेसेस भी मिलेंगे.
       
कंपनी के दावे के मुताबिक, इस वियरेबल में 7 दिन की बैटरी मिलेगी. कंपनी ने कहा है कि सभी फंक्शन्स के साथ इसे 3 से 4 दिन तक चलाया जा सकेगा. साथ ही हार्ट रेट और टेम्परेचर मॉनिटर को ऑफ करने पर बैटरी 7-8 दिन तक भी चल जाएगी.

GOQii Vital 4 में 120x120 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ कलर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. ये वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए IP68 रेटेड है. साथ ही इसमें म्यूजिक कंट्रोलर, फोन फाइंडर, अलार्म, रिमाइंडर और नोटिफिकेशन अलर्ट्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

 

 

Source : Agency

पाठको की राय