Tuesday, October 20th, 2026

Google Pixel 8 लांच के लिए तैयार, जाने

Google ने घोषणा कर दी है कि वो 4 अक्टूबर को अपनी पिक्सल 8 सीरीज को लॉन्च करेगा। इस सीरीज के तहत दो फोन्स लॉन्च किए जाएंगे जिनमें Pixel 8 और Pixel 8 Pro शामिल होगा। ये दोनों ही फोन्स कई एडवांस फीचर्स के साथ आएंगे। इनमें एंड्रॉइड 14 दिया जा सकता है। साथ ही कई अन्य बेहतर फीचर्स भी मिल सकते हैं। लॉन्च से पहले ही इनके बार में कई खबरें लीक हुई हैं जिनके जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं।

Google Pixel 8 का डिजाइन:

एक रिपोर्ट के अनुसार, Google Pixel 8 में होल-पंच कैमरा दिया जा सकता है। इसका डिस्प्ले Pixel 7 की तरह फ्लैट हो सकता है। वहीं, वैनिला वेरिएंट में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। प्रो मॉडल में तीन कैमरे दिए जा सकते हैं। इस फोन को ब्लैक और व्हाइट कलर कॉम्बीनेशन में पेश किए जाने की उम्मीद है। यह पहले से हल्का और पतला हो सकता है।
​
Google Pixel 8 का डिस्प्ले:

वेनिला मॉडल में 6.17 इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। फोन का डिस्प्ले पहले की तरह फ्लैट हो सकता है।

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर:

Google Pixel 8 में सैमसंग का Exynos पर आधारित इन-हाउस Tensor G3 चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें 24W फास्ट वायर्ड चार्जिंग तकनीक और 20W वायरलेस चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया होगा। साथ ही 4485mAh की बैटरी भी दिए जाने की उम्मीद है। इसमें लाइव ट्रांसलेशन, फोटो ब्लर, जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Google Pixel 8 का कैमरा:

इसमें 50 मेगापिक्सल GN2 प्राइमरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल IMX386 अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया जा सकता है। इस फोन में बेहतर सब्जेक्ट डिटेक्शन के लिए टाइम-ऑफ-फ्लाइट (टीओएफ) सेंसर भी दिए जाने की उम्मीद है। इसका नया सेटअप बेहतर एचडीआर के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है जो लाइट प्रोसेसिंग के मामले में 35 फीसद बेहतर होगा। सेल्फी और वीडियो के लिए 11 मेगापिक्सल का कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।

कीमत:

कीमत को लेकर कोई लीक सामने नहीं आया है। लेकिन पिछले फोन्स की कीमत को देखकर अंदाजा तो लगाया ही जा सकता है। Google Pixel 7 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। ऐसे में इस नए सीरीज की शुरुआती कीमत 60,000 रुपये से 65,000 रुपये तक हो सकती है।

 

Source : Agency

पाठको की राय