Monday, October 19th, 2026

गूगल ने दिया झटका! फोन में नहीं मिलेगा गूगल कैलेंडर ऐप

नई दिल्ली

गूगल की तरफ से कैलेंडर ऐप सपोर्ट बंद कर दिया जा रहा है। कहने का मतलब है कि कुछ स्मार्टफोन में कैलेंडर ऐप्स नहीं चलेगा। इसमें एंड्रॉइड के साथ आईफोन और पीसीसी यूजर्स भी शामिल हैं। दरअसल कैलेंडर ऐप गूगल की अन्य सर्विस जैसे जीमेल, रिमाइंडर, नोट्स, जूम और अन्य थर्ड पार्टी ऐप्स के साथ इंटीग्रेट रहता है। कैलेंडर ऐप की मदद से आप इवेंट, मीटिंग और रिमाइंडर शेड्यूल कर सकते हैं। ऐसे में अगर गूगल कैलेंडर ऐप सपोर्ट बंद होता है, तो इसका सीधा असर गूगल, जीमेल, जूम जैसी ऐप सर्विस पर पड़ेगा।

किन यूजर्स पर पड़ेगा असर
अगर आप पुराने वर्जन वाला एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम बेस्ड स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके फोन में कैलेंडर ऐप नहीं चलेगा। रिपोर्ट की मानें, तो अगर आपका स्मार्टफोन एंड्रॉइड 7.1 या उससे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहा है, तो आपके फोन में कैलेंडर ऐप्स नहीं चलेगा।

क्यों बंद किया गया सपोर्ट
रिपोर्ट की मानें, तो गूगल सपोर्ट के बंद करने की मेन वजह सिक्योरिटी वजह को माना जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि पुराने वर्जन वाला एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम नए अपडेट को हासिल करने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में किसी भी हैकर्स के लिए डेटा चोरी करना आसान हो जाता है।

क्या करना चाहिए
इससे बचने के लिए आपको लेटेस्ट एंड्रॉइ़ड ऑपरेटिंग सिस्टम डाउनलोड करना चाहिए। वही अगर ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट नहीं हो रहा है, तो बेहतर होगा कि नया एंड्रॉइड स्मार्टफोन खरीदना चाहिए। क्योंकि पुराने एंड्रॉइड स्मार्टफोन को सुरक्षा के लिहाज से अच्छा नहीं माना जाता है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय