Wednesday, October 21st, 2026

PM नरेंद्र मोदी से मिले गूगल के CEO, गुजरात को लेकर किया बड़ा ऐलान, जानें

नई दिल्ली
अमेरिका के स्टेट विजिट पर गए पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कई कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की थी। इन्हीं में से गूगल (Google CEO) के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) भी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद सुंदर पिचाई ने ऐलान किया कि वो गुजरात में गुजरात में ग्लोबल फिनटेक ऑपरेशन सेंटर खोलेंगे। बता दें, पीएम मोदी और सुंदर पिचाई के बीच यह मुलाकात शुक्रवार को वाशिंगटन में हुई थी।
 
पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद सुंदर पिचाई ने कहा, “पीएम मोदी के ऐतिहासिक अमेरिकी यात्रा के दौरान मुलाकात करना काफी सम्मान की बात है। हमनें प्रधानमंत्री को बताया है कि गूगल इंडिया के अपने डिजिटल फंड में 10 बिलियन डॉलर का निवेश करने जा रहा है। हम गुजरात में ग्लोबल फिनटेक ऑपरेशन सेंटर खोलने का ऐलान करते हैं।”

सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया के विजिन की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि इसी ब्लूप्रिंट को अन्य देश भी अपना रहे हैं।
 अपने अमेरिकी यात्रा के दौरान पीएम मोदी गूगल के अलावा कई कंपनियों के सीईओ से मुलाकात किए थे। जिसमें टेस्ला कार कंपनी के मालिक एलन मस्क, चिप बनाने वाली कंपनी माइक्रोन के सीईओ भी शामिल हैं।

 

 

#गूगल के CEO

Source : Agency

पाठको की राय