भाषा बाधा को दूर करने के लिए गूगल और सैमसंग का मिलन: लाइव अनुवाद और और भी कई सुविधाएँ
गूगल और सैमसंग ने AI के मामले में जुगलंबदी की है। यह जुगलबंदी आपको सैमसंग की लेटेस्ट लॉन्च गैलेक्ली S24 अल्ट्रा सीरीज में देखने को मिलेगी। इसमें गूगल की साझेदरी में की शानदार फीचर्स पेश किए गए हैं, जो रीजनल भाषाओं के यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं। कहने का मतलब है कि अगर आप आपको अंग्रेजी नहीं आती है, फिर आप आप फोन कॉल करके अंग्रेजी में बात कर पाएंगे। साथ ही अंग्रेजी के आर्टिकल को आसानी से पढ़ पाएंगे।
लाइव ट्रांसलेशन फीचर
अगर किसी को अंग्रेजी नहीं आती है, तो वो लाइव ट्रांसलेशन की मदद से एक दूसरे की भाषा को समझ पाएंगे। ऐसे में अब आपको ट्रांसलेटर की जरूरत नहीं होगी। आप अंग्रेजी, स्पैनिश बोलने वाले लोगों की बात को आसानी से समझ पाएंगे और अपनी लैंग्वेज में जवाब देख पाएंगे, जो सामने वाले को उनकी भाषा में जवाब दे देगा। ऐसे में भाषा को बंदिश नहीं बनेगी।
मिलेगा स्टीकर बनाने का ऑप्शन
गूगल जेमिनी आपको आपो चैटिंग के दौरान किसी फोटो को स्टीकर बनाने का ऑप्शन देगी। यह फीचर चैटिंग करने वालों के लिए काफी आसान रहने वाला है। साथ ही अगर आपकी अंग्रेजी अच्छी नहीं है, और आप अंग्रेजी में कोई मेल लिखते हैं, तो उसमें गलती होने की संभावना रहती है। लेकिन सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा में गूगल AI फीचर की मदद से अपने मैसेज के टोन को सही कर पाएंगे। आपको प्रोफेशनल और कैजुअस समेत कई तरह के ऑप्शन मिलेंगे।
AI सर्चिंग
सैमसंग गैलेक्सी में गूगल सर्चिंग का मजेदार फीचर मिलेगा। इसमें आप स्क्रीन पर दिखने वाले किसी मॉडल के जूते, पर्स और कपड़ों को सर्च कर पाएंगे। इसके लिए सर्किल इन सर्च फीचर का इस्तेमाल करना होगा। मतलब अगर आपको किसी मॉडल की पर्स पसंद आती है, तो उस पर टैप करना होगा, उसके बाद गूगल आपको उस पर्स को कहां से खरीद सकते हैं और उसकी कीमत क्या है, उसके बारे में पता लगा पाएंगे।
एंड्रॉइड ऑटो में मिलेगा फीचर
इसके अलावा एंड्रॉइड डिवाइस यूजर्स के लिए एंड्रॉइड ऑटो में एक्स्ट्रा फीचर जोड़ा जाएगा, जो यूजर्स को कार चलाने के दौरान कई तरह के प्रीसेट कमांड देने का काम करेगा। मतलब कार चलाने के दौरान कॉल पर किसी को रिप्लाई दे पाएंगे और टेक्स्ट भेज पाएंगे। इसके लिए आपको टाइप करने की जरूरत नहीं होगी।
ट्रांस्क्रिप्ट असिस्ट
फोन में आपको किसी ट्रांसक्रिप्ट को लिखने से लेकर उसमें सुधार कनरे जैसे तमाम तरह के फीचर्स मिलेंगे, जो एक प्रोफेशनल राइटर के लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं.
ठीक कर पाएंगे हैंड राइटिंग
जैसा आपको मालूम है आप S Pen की मदद से सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा की स्क्रीन पर लिख पाएंगे। लेकिन यह भी सच है कि हमारे बीच बहुत सारे लोगों की हैंड राइटिंग ठीक नहीं होती है। ऐसे में फोन में आपको हैंड राइटिंग को टेक्स्ट में बदलने का फीचर दिया जाएगा।
सैमसंग क्विक शेयर
सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा में क्विक शेयर फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से किसी भी एंड्रॉइड डिवाइस में अपनी फाइल और अन्य डिटेल को साझा कर पाएंगे। यह फीचर ऐपल के एयर ड्रॉप जैसे फीचर पर काम करता है।

पाठको की राय