Tuesday, October 20th, 2026

कोरबा में मालगाड़ी डिरेल, बैगन के पीछे लगे चार डिब्बे पटरी से उतरे

कोरबा.

एसईसीएल कोरबा के जूनाडीह साइडिंग में मालगाड़ी संख्या एन बॉक्स ई के दस नंबर बैगन के पीछे लगे चार डिब्बे पटरी से उतर गए। डिब्बों के पटरी से उतरने के कारण ट्रैक पर अत्यधिक मात्रा में  कोल डस्ट जमा होना बताया जा रहा है। डिब्बों के पटरी से उतर जाने की सूचना मिलने पर एसईसीएल और रेलवे के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।

सोमवार की सुबह पांच बजे कोरबा के जूनाडिह साइडिंग में  मालगाड़ी संख्या एन  बॉक्स/ ई  का 10वां वैगन के पीछे का चार चक्का रेल पटरी से समय करीबन उतर जाने की सूचना पर हड़कप मच गया। जिसके बाद मालगाड़ी के चालक ने इसकी जानकारी तत्काल रेलवे के उच्च अधिकारी और एसईसीएल प्रबंधन को दी जहां विभाग में हड़कप मच गया। रेलवे मेंटेंश विभाग के अलावा कोरबा रेलवे एआरएम भी मौके पर पहुंच गए और घटनाक्रम की जानकारी ली। रेलवे की टीम ने 4:30 घंटे की मशक्कत के बाद सुधार कार्य पूरा किया। हादसे का मुख्य कारण अत्यधिक मात्रा में कोल डस्ट जमा होने के कारण होना बताया जा रहा है उक्त ट्रैक एसईसीएल  प्रबंधन के अंतर्गत होने के कारण उक्त घटना की पूरी जिम्मेदारी SECL प्रबंधन की है। कहीं ना कहीं एसईसीएल की लापरवाही के चलते यह घटना घटी है अगर समय रहते रेलवे ट्रैक का काम करवाती तो शायद यह हादसा नहीं होता। इस हादसे के बाद कोयला परिवहन बाधित रहा जिससे रेलवे और एसईसीएल को भारी नुकसान हुआ है।

 

#Four coaches of goods train

Source : Agency

पाठको की राय