Tuesday, October 20th, 2026

जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर माल से भरा ट्रेलर पलटा, जाम से रातभर यातायात प्रभावित

दौसा।

जयपुर आगरा नेशनल हाईवे 21 के आगरा रोड बाइपास तिराहे के पास माल से भरा ट्रेलर पलट गया। इसमें किसी के हताहत नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। शनिवार रात्रि करीब 1:00 बजे जयपुर की ओर से आ रहा ट्रेलर अचानक पलटी खा गया। जिससे ट्रेलर में भरा ट्रांसपोर्ट का सामान हाईवे पर बिखर गया।

ट्रेलर के पलटने से रात भर हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एनएचएआई की क्रेन से सुबह ट्रेलर को हटवाकर यातायात सुचारू किया गया। ट्रेलर जयपुर से बिहार की ओर जा रहा था।

 

#Jaipur-Agra National Highway#trailer overturned

Source : Agency

पाठको की राय