Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़ में आज से अच्छी बारिश, रायपुर-बिलासपुर और दुर्ग संभाग में जमकर बरसेंगे बादल

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में आज से मौसम का मिजाज बदलेगा। दो दिनों तक बारिश थमने के बाद मंगलवार को एक बार फिर मानसून की गतिविधियां सक्रिय होने की संभावना है। आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 अगस्त को रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के अधिकांश जिलों में बारिश के आसार हैं।

साथ ही कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक ऐसे ही रहने की संभावना है। दो दिनों तक बारिश थमने के बाद फिर मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। अब पूरे अगस्त बारिश की संभावना है। बीते दिनों सोमवार को मानसून सामान्य रहा। रविवार और सोमवार को बारिश थम सी गई थी। हालांकि इस बीच कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हुई है। रायपुर में धूप निकाने की वजह से उमस बढ़ी, लेकिन रात के समय मानसून की वजह से ठंड लगने लगी। आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेश कई जिलों में बारिश की संभावना है।

 

#Chhattisgarh#heavily rain

Source : Agency

पाठको की राय