Friday, October 23rd, 2026

पटना टू मोतिहारी यात्रियों के लिए गुड न्यूज, आज से चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस , जानिए शेड्यूल

पटना

बिहार में रेल यात्रियों (Indian Railway) के लिए गुड न्यूज है। रेलवे ने पटना से मोतिहारी आने-जाने वाले लोगों को नई ट्रेन का तोहफा दिया है। ये गाड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस (Motihari Patliputra Intercity Express) है, जो आज से शुरू हो रही है। पहले इसे स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलाया जाएगा। बाद में रोजाना परिचालन का भी प्लान है। इस ट्रेन की टाइमिंग पर नजर डालें तो दिन में 3 बजे ये बापूधाम मोतिहारी से चलेगी और रात करीब 8 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। इस ट्रेन से रोजाना आवाजाही करने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा।

 


आज15 से चलेगी नई इंटरसिटी एक्सप्रेस
इस ट्रेन के शुरू होने से उत्तर बिहार और पटना के बीच चलने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। जानकारी के मुताबिक, आज15 अप्रैल यानी शनिवार को इसे स्पेशल ट्रेन के तौर पर उद्धाटन किया जाएगा। पहले दिन गाड़ी संख्या (05556) बापूधाम मोतिहारी- पाटलिपुत्र स्पेशल रखा गया है। ये नई मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पहले दिन 3 बजे मोतिहारी से चलकर रात 8 बजे पाटलीपुत्र पहुंचेगी। गाड़ी के परिचालन से इस रूट पर चलने वाले यात्रियों को काफी मदद मिलेगी।

 


मोतिहारी से पाटिलपुत्र के लिए नई ट्रेन
पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने नई ट्रेन के शेड्यूल की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल से इस गाड़ी का नंबर 15556/15555 होगा और ये नियमित तौर पर चलेगी। बापूधाम मोतिहारी से जब ये ट्रेन पाटलिपुत्र के लिए चलेगी तो इसका नंबर 15556 होगा।


जानिए क्या है इस इंटरसिटी एक्सप्रेस का शेड्यूल
इस नई ट्रेन की टाइमिंग सुबह 6 बजे होगी। बापूधाम मोतिहारी से खुलकर ये ट्रेन जीवधारा, पिपरा, चकिया, मेहसी, मुजफ्फरपुर, रामदयालु नगर, हाजीपुर, सोनपुर होते हुए 9.30 पर पाटलिपुत्र पहुंचेगी। जब ये गाड़ी पाटलिपुत्र से बापूधाम मोतिहारी के लिए चलेगी तो इसकी टाइमिंग शाम 7 बजे होगी। शाम 7 बजे जब ट्रेन रवाना होगी तो पहले सोनपुर, फिर हाजीपुर इसके बाद मुजफ्फरपुर होते हुए 10.30 पर मोतिहारी पहुंचेगी।

 

 

#पटना टू मोतिहारी यात्रियों

Source : Agency

पाठको की राय