BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी! फिर Free मिल रहा है BSNL का 4G SIM
नई दिल्ली
सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को फ्री में 4G सिम कार्ड (free sim card) देने का ऐलान किया है। इस ऑफर की वैधता 30 सितंबर 2021 तक की है। इसके साथ ही यह ऑफर केवल उन यूजर्स को ही दिया जाएगा जो या तो नए ग्राहक हैं या फिर मोबाइल नंबर पोर्टिबिलिटी वाले यूजर्स हैं। इस ऑफर को लाने के पीछे कंपनी का मकसद ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को अपनी और आकर्षित करना और 4G सिम की सेल बढ़ाना है।
BSNL के फ्री 4G SIM लेने के लिए करना होगा ये काम
बीएसएनएल आमतौर पर 4जी सिम के लिए 20 रुपये का चार्ज लेती है, लेकिन इस ऑफर के तहत BSNL के सभी 2G-3G ग्राहकों को मुफ्त में 30 सितंबर 2021 तक 4जी सिम कार्ड दी जा रहा है। ध्यान दें कि इस 4G सिम को यूज करने के लिए नए और मौजूदा MNP ग्राहकों को कम से कम 100 रुपये का पहला रिचार्ज (FRC) करना होगा।

पाठको की राय