Tuesday, October 20th, 2026

एक्सिस बैंक के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर,FD पर अब मिलेगा अधिक ब्याज

नई दिल्ली

 एक्सिस बैंक के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. एक तरफ जहां भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट (Repo Rate) में 25 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी के बाद कई बैंकों ने लोन पर ब्याज दरों में इजाफा किया है.जिससे लोन लेना अब महंगा हो गया है. वहीं, कुछ ऐसे भी बैंक हैं जिन्होंने रेपो रेट बढ़ने के बाद भी अपने ग्राहकों को राहत दी है. कोटक महिंद्रा बैंक ((Kotak Mahindra Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के बाद अब एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD) पर मिलने वाले ब्याज की दरों में वृद्धि (Bank Hikes FD Rates) की घोषणा की है. जिसके बाद ग्राहकों को शानदार रिटर्न ऑफर किया जा रहा है.


प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी की ब्याज दरों (FD Rates 2023) में 25 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. यह नई दरें 11 फरवरी, 2023 से लागू हो गई हैं.  इस बदलाव के बाद एक्सिस बैंक सामान्य ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि में मैच्योर होनेवाली एफडी पर 3.50 फीसदी से लेकर 7.00 फीसदी तक ब्याज दर (FD Rate Hike) ऑफर कर रही है. वहीं, वरिष्ठ नागरिक यानी सीनियर सिटीजन को इस समान अवधि के एफडी पर  3.50 फीसदी से लेकर 7.75 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है. तो चलिए बताते हैं आपको एक्सिस बैंक की नई एफडी रेट्स

एक्सिस बैंक अब आम लोगों को 7 से 45 दिनों में दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर 3.50 फीसदी ब्याज, 46 से 60 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर 4.00 फीसदी ब्याज, 61 से 90 दिनों यानी 3 महीने में मैच्योर होने वाली FD पर 4.50 फीसदी ब्याज, 3 से 6 महीने तक की अवधि में  मैच्योर होने वाली FD पर 4.75 फीसदी ब्याज, 6 महीने से 9 महीने तक  मैच्योर होने वाली FD पर  5.75 फीसदी ब्याज और 9  से लेकर 1 साल तक की अवधि में मैच्योर होने वाली FD पर 6.00 फीसदी ब्याज दे रहा है.

वहीं, बैंक की ओर से 1 साल से 1 साल 24 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर  6.75 फीसदी, 1 साल 25 दिन से लेकर 13 महीने तक की अवधि में  मैच्योर होने वाली FD पर 7.10 फीसदी, 13 महीने से 2 साल तक मैच्योर होने वाली FD पर  6.75 फीसदी, 2 से 30 महीने तक की अवधि में  मैच्योर होने वाली FD पर  7.26 फीसदी और  3 से 10 साल तक के समय में में मैच्योर होने वाली FD पर क 7.00 फीसदी फीसदी रिटर्न ऑफर किया जा रहा है.

आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई (RBI) द्वारा 8 फरवरी को लगातार छठीं बार रेपो रेट (Repo Rate) में बढ़ोतरी की गई. आरबीआई (RBI) ने महंगाई को काबू में करने के लिए रेपो रेट में 25 बेस‍िस प्‍वाइंट का इजाफा किया है. जिसके बाद रेपो रेट 6.25 से बढ़कर 6.50 प्रतिशत हो गया है.

 

#एक्सिस बैंक

Source : Agency

पाठको की राय