Tuesday, October 20th, 2026

खुशखबरी: छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सिपाही भर्ती में 5 वर्ष की छूट का किया एलान

रायपुर.
छत्तीसगढ़ सरकार ने कॉन्स्टेबल भर्ती के संबंध में एक बड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक, राज्य सरकार ने सिपाही भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट देने का एलान किया है। शासन की ओर से लिए गए इस निर्णय ने युवाओं को बड़ी सहूलियत दी है। बता दें कि फिलहाल राज्य में सिपाही पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2024 है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ऑफिशियल वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

 

#Chhattisgarh government

Source : Agency

पाठको की राय