Tuesday, October 20th, 2026

दुनिया के इन 8 सबसे अमीरों पर मंगल रहा अमंगल, मार्केट में आई सुनामी में डूब गए 41 अरब डॉलर

 नई दिल्ली
अमेरिकी शेयर बाजारों में मंगलवार को आई सुनामी में टॉप-10 अरबपतियों में से 8 लोगों के 41 अरब डॉलर से अधिक डूब गए। इसमें सबसे अधिक अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस को 9.84 अरब डॉलर की चपत लगी है। वहीं, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को 8.35 अरब डॉलर तो बिल गेट्स को 2.84 अरब डॉलर की चोट पहुंची है।

अंबानी-अडानी ही केवल हरे निशान पर
ब्लूमबर्ग  बिलेनियर इंडेक्स में टॉप-10 लिस्ट में शामिल उद्योगपतियों की संपत्ति में मंगलवार को अगर किसी की बढ़ोतरी हुई तो वह हैं अडानी और अंबानी। गौतम अडानी की संपत्ति में 1.58 अरब डॉलर का इजाफा हुआ तो अंबानी की संपत्ति में 1.23 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं और अंबानी नौवें।

 

 

#दुनिया के इन 8 सबसे अमीरों

Source : Agency

पाठको की राय