Saturday, October 24th, 2026

हरियाणा सरकार की अच्छी पहल- गरीब परिवारों को 5 हजार रुपए की आर्थिक मदद

 चंडीगढ़  
राज्य की मनोहर लाल खट्टर सरकार गरीब परिवारों को 5 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने जा रही है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लागू पाबंदियों के बीच हरियाणा सरकार ने गरीबी रेखा के नीचे रह रहे परिवारों की मदद के लिए बड़ी घोषणा की है। सरकार का कहना है कि पाबंदियों की वजह से गरीब परिवारों की आजिविका बंद हो गई है और इसलिए यह फैसला लिया गया है। राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को कहा, ''गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को 5 हजार रुपए देने का फैसला लिया गया है, क्योंकि उनकी रोजी-रोटी बंद हो गई है और उन्हें कोविड की वजह घर में ही रहना है। उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए लॉकडाउन की अवधि को 17 मई तक बढ़ाए जाने की रविवार को घोषणा की। हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्विटर पर कहा, ''10 मई से 17 मई तक महामारी अलर्ट, सुरक्षित हरियाणा।'' उन्होंने कहा कि राज्य में संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए कड़े उपाय किए जाएंगे।
 

 

#आर्थिक मदद

Source : Agency

पाठको की राय