गोंडा के दरोगा का लव, सेक्स और धोखा, गर्भपात, जहर और क्या-क्या
गोंडा
गोंडा में लव, सेक्स और धोखा का मामला सामने आया है। एक महिला ने नगर कोतवाली में तैनात दरोगा पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने सोमवार को एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शहर की रहने वाली महिला ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि दरोगा ने अपना असली नाम छिपाकर उसके साथ दोस्ती की। तीन साल से विवाह करने का झांसा देकर दरोगा ने उसका यौन शोषण कर रहा है। बाद में उसे पता चला कि दरोगा दूसरे संप्रदाय का है। महिला का आरोप है कि इस दौरान वह कई गर्भवती हुई तो दरोगा ने उसका गर्भपात करा दिया। इलाज और घरेलू खर्च के लिए नियमित तौर पर नकद और बैंक खाते में भुगतान करता रहा। शादी की बात उसने पहले अपनी बहनों की शादी करने की बात कही।
जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो दरोगा ने बीते 27 जून को रात में आइसक्रीम में कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का कहना है कि उसने मामले की शिकायत नगर कोतवाली में की लेकिन पुलिस मामला दबाने में जुटी रही।

पाठको की राय