Monday, October 19th, 2026

 कोझिकोड हवाईअड्डे पर अंडरगारमेंट में छिपा कर लाया करोड़ों का सोना पकड़ा, लड़की हिरासत में

तिरुवनंतपुरम
 केरल में कोझिकोड हवाईअड्डे के बाहर 19 साल की एक लड़की को तब हिरासत में ले लिया गया जब पता चला कि वह अपने इनरवियर में छिपाकर एक करोड़ रुपये का सोना ले जा रही है। एक गुप्त सूचना के आधार पर, मलप्पुरम के पुलिस आधिकारी सुचित दास और उनकी टीम ने रविवार देर रात हवाईअड्डे पर सफलतापूर्वक सीमा शुल्क निकासी के बाद लड़की को हिरासत में ले लिया।

बाद में जांच के दौरान उसके अंडरगारमेंट से जुड़े तीन पैकेट में एक करोड़ रुपये मूल्य का 1,884 ग्राम सोना छुपा कर रखा गया था।

कासरगोड की रहने वाली लड़की शाहला दुबई से कोझिकोड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची थी।

कस्टम जांच के बाद लड़की को एयरपोर्ट के बाहर पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

 

# कोझिकोड हवाईअड्डे

Source : Agency

पाठको की राय