Tuesday, October 20th, 2026

ATM से निकलेगा सोना, गोल्ड एटीएम से 0.5 -100 ग्राम तक खरीद सकते हैं गोल्ड, जानें किस शहर में हुआ लॉन्च

हैदराबाद 

दुनिया का पहला गोल्ड एटीएम हैदराबाद में लॉन्च किया गया है। यह दुनिया का पहला रियल टाइम गोल्ड एटीएम है। गोल्डसिक्का के इस एटीएम का इस्तेमाल करना आसान है और यह 24x7 उपलब्ध है।  इस गोल्ड एटीएम के जरिए आप अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके सोना खरीद सकते हैं। यह दूसरे एटीएम की तरह ही काम करता है। एटीएम से सोना खरीदने के लिए आपको क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जरूरत होती है। इसके बाद आपको सोना खरीदने के लिए दिए गए विकल्प का चयन करना होता है। फिर आप कीमत का चयन करते हैं और अपने बजट के हिसाब से सोना खरीद सकते हैं।
 
Goldsikka ने कहा है कि  इस एटीएम में पाई जाने वाली सभी सोने की करेंसी 24 कैरेट गोल्ड है। सोने के सिक्के 0.5 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के डिनोमिनेशन में उपलब्ध है। कोई भी 0.5 ग्राम से कम या 100 ग्राम से अधिक सोना नहीं खरीद सकता है।

अमेरिकी डॉलर में मामूली गिरावट से आज सोने की कीमतों में तेजी आई है।  हाजिर सोना 0.4% बढ़कर 1,775.69 डॉलर प्रति औंस था। अमेरिकी सोना वायदा 0.3% बढ़कर 1,787.10 डॉलर हो गया है, जबकि डॉलर इंडेक्स 0.2% नीचे था। बता दें इस महीने की शुरुआत में ही सोने की कीमत लगभग 54,630 प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।
 

 

#गोल्ड एटीएम

Source : Agency

पाठको की राय