Tuesday, October 20th, 2026

55 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है सोना, शेयर बाजारों में अभी गिरावट जारी रहेगी

 नई दिल्ली
रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की वहज से घरेलू शेयर बाजारों में अभी गिरावट जारी रहेगी। बीएसई-30 का सेंसेक्स 52,800 के निचले स्तर तक जा सकता है। वहीं, निफ्टी 15,800 से 15,400 अंक तक गिर सकता है। घरेलू स्तर पर सोना 55 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक उछल सकता है। यह आशंका जताई है आईआईएफएल सिक्युरिटीज के अनुज गुप्ता ने।
 

गुप्ता के मुताबिक चांदी 70 से 72 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक जा सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 2000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर सकता है। जबकि चांदी 28 से 30 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक जा सकती है।

 

#सोना

Source : Agency

पाठको की राय