Thursday, October 22nd, 2026

भगवान के चोर ने पहले पैर छुए, फिर दान-पेटी चुराकर हो गया फरार

मुंबई
दान-पेटी चुराने से पहले भगवान को प्रणाम करने वाले चोर का पता चल गया है और पैसे की भी बरामदगी हो गई है। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक मंदिर में एक चोर ने पहले कथित तौर पर भगवान से प्रार्थना की और फिर नकदी पेटी चुराकर भाग गया। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और पुलिस ने रविवार को परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और मामले को सुलझाया।  एक अधिकारी ने मंदिर की रखवाली करने वाले व्यक्ति की शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने नौ नवंबर की रात यहां खोपत इलाके में भगवान हनुमान के मंदिर में सेंध लगाई और कथित तौर पर नकदी पेटी चुरा ले गया, इस पेटी में करीब एक हजार रुपये थे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल है। 

अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में चोर भगवान की मूर्ति के सामने प्रार्थना करते हुए दिखाई दिया और फिर वहां रखी नकदी पेटी को चुराकर फरार हो गया। फुटेज की एक क्लिप भी सोशल मीडिया में वायरल हो गई है।  अधिकारी ने कहा कि नौपाड़ा पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की गई नकदी बरामद कर ली। बता दें कि चोरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल इसलिए हुआ था, क्योंकि चोर ने चोरी करने से पहले भगवान के पैर छूकर प्रार्थना की थी। 

 

#God's

Source : Agency

पाठको की राय