Tuesday, October 20th, 2026

जलसंकट दूर करने सबसे पहले कुंए, बावली बनवाने का कार्य देवी अहिल्या ने किया - दुबे

रायपुर
राजधानी के के पं.रविशंकर शुक्ल वार्ड में महारानी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का अनावरण कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने किया । इस अवसर पर सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि अहिल्या बाई होल्कर ने ही देश में जलसंकट दूर करने सबसे पहले कुंए खुदवाने एवं बावडि?ां बनवाने का कार्य प्रारंभ करवाया। मात्र 21 वर्ष की आयु में विधवा हो जाने वाली अद्म्य साहसी महिला देवी अहिल्या बाई ने मुगल सेना द्वारा धर्मस्थलों पर उन्हें क्षति पहुंचाने किये गये आक्रमण से शिव लिंग को पूरी तरह सुरक्षित रखने शिवलिंग सहित साहस के साथ कुंए में कुद पड़ी थी एवं उन्होने अपनी जान की परवाह न करते हुए शिवलिंग की पूर्ण सुरक्षा अल्पायु में की ।

सभापति दुबे ने कोरोना काल के दौरान वार्डवासियों को दी गई सेवा हेतु पार्षद आकाश तिवारी को सराहा एवं उत्तर विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा को सभी लोगो के जीवन में सुख दुख का साथी निरूपित किया।

 

Source : Agency

पाठको की राय