Wednesday, October 21st, 2026

गोबरा-नवापारा उपचुनाव: कलेक्टर ने नोडल अधिकारी तथा सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए

रायपुर
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) रायपुर सौरभ कुमार ने नगरीय निकाय निर्वाचन बीरगांव -2021 आम निर्वाचन एवं गोबरा-नवापारा मे उप निर्वाचन की तैयारी एवं व्यवस्थित संचालन तथा सौंपे गए कार्य / दायित्व के समय-सीमा में कुशलतापूर्वक निर्वहन हेतु नोडल अधिकारियों तथा उनकी सहायता के लिए सहायक नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया है। उन्होंने निर्देशित किया है कि नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) रायपुर से समन्वय करते हुए निर्वाचन कार्य को सर्वाेच्च महत्व देते हुए बिना किसी चूक के निर्वाचन कर्तव्य का निर्वहन करना सुनिश्चित करायेंगे।

मतदाता जागरूकता संबंधी समस्त कार्य (जागव बोटर अभियान) के लिए नोडल अधिकारी आयुक्त नगर निगम बिरगांव के साथ जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी लोक शिक्षा समिति, केदार पटेल रोजगार अधिकारी, दीपक दीवान सहायक राजस्व अधिकारी नगर पालिका निगम बिरगांव सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। आदर्श आचार सहिता का पालन सुनिश्चित कराना, कानून व्यवस्था संधारण एवं शिकायत नदियों का निराकरण के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रायपुर नोडल अधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी, रायपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर शहर, नगर पुलिस अधीक्षक उरला सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।

मतदान केंद्रों की संपूर्ण व्यवस्था आयुक्त के नोडल अधिकारी नगर निगम बिरगांव तथा जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, धन्नु देवांगन सहायक अभियंता सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। सम्पति विरूपण अधिनियम के अधीन कार्रवाई संबंधी समस्त कार्य के लिए नोडल अधिकारी आयुक्त नगर निगम बिरगांव तथा अतिरिक्त तहसीलदार धरसीवां और समस्त नायब तहसीलदार रायपुर सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। निर्वाचन कार्य हेतु मतदान दलों, सेक्टर अधिकारियों, व्यय निगरानी दलों इत्यादि के प्रशिक्षण संबंधी समस्त कार्य का नोडल अधिकारी अनुविभागीय दंडाधिकारी रायपुर तथा जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन, केदार पटेल रोजगार अधिकारी रायपुर सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। मीडिया से संबंधित कार्य के नोडल अधिकारी संयुक्त संचालक जनसंपर्क तथा सहायक संचालक जनसंपर्क और एपीआरओ जनसंपर्क सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।

मतदान दलों की रवानगी एवं सकुशल वापसी के नोडल अधिकारी अनुविभागीय दंडाधिकारी रायपुर तथा जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन, केदार पटेल रोजगार अधिकारी रायपुर सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। मतदान हेतु उपयोग में लगने वाले फॉर्म, लिफाफे, स्टेशनरी व अन्य आवश्यक निर्वाचन सामग्री की संपूर्ण व्यवस्था के नोडल अधिकारी मुख्य महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र तथा प्रमोद शर्मा सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, सुश्री आशारानी खुटे सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।

कंट्रोल रूम सहायता केंद्र की संपूर्ण व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी दीप्ति वर्मा डिप्टी कलेक्टर तथा नेहा अग्रवाल सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, अप्रतिम पांडे सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। निर्वाचन संबंधी समस्त बैठकों का आयोजन, सूचना प्रेषित करना, बैठकों में यथास्थिति पेयजल/जलपान इत्यादि की व्यवस्था करना तथा बैठक की दिन कार्यवाही विवरण तैयार कर उप जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना के नोडल अधिकारी केदार पटेल रोजगार अधिकारी तथा जिला मिशन समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।

निर्वाचन के दौरान प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण का नोडल अधिकारी बी.सी साहू अपर कलेक्टर तथा संयुक्त संचालक आदिवासी विकास और ए.ओ.लारी उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। डाक मतपत्र हेतु संपूर्ण व्यवस्था के नोडल अधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन रायपुर तथा वरिष्ठ जिला पंचायत, नगर पुलिस अधीक्षक उरला, ए.ओ.लारी उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार एवं जिला सेनानी रायपुर सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।

नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु आवश्यक मत पेटियां एवं मतपत्र का आकलन, संधारण सुधार एवं सुरक्षा/प्रबंधन की संपूर्ण व्यवस्था के नोडल अधिकारी अनुविभागीय दंडाधिकारी रायपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग-2, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी एवं अतिरिक्त तहसीलदार धरसीवां सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।

सत्य प्रतिलिपि एवं मतदाता सूची की चिन्हित प्रति तैयार करना के नोडल अधिकारी प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख तथा प्रमोद शर्मा सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख एवं मूलचंद वर्मा सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। अधिकारी कर्मचारियों के आई कार्ड समय-सीमा में निर्माण करना के नोडल अधिकारी परिवीक्षा अधिकारी समाज कल्याण तथा सहायक अधीक्षक समाज कल्याण विभाग सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेषित किए जाने वाले समस्त जानकारी प्रतिदिन संकलन एवं प्रेषण के नोडल अधिकारी प्रकाश टंडन डिप्टी कलेक्टर एवं श्रीमती ज्योति सिंह अतिरिक्त तहसीलदार रायपुर सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। रैली, जुलूस, सभा व वाहनों की अनुमति के नोडल अधिकारी अनुविभागीय दंडाधिकारी रायपुर तथा डॉ अंजली शर्मा अतिरिक्त तहसीलदार रायपुर सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।

 

#Gobra

Source : Agency

पाठको की राय