बकरी का दूध आपकी स्किन केयर के लिए है बहुत फायदेमंद
बकरी का दूध शरीर और त्वचा के लिए बहुत पौष्टिक होता है। इस दूध का उपयोग दवाओं का असर बढ़ाने के लिए सदियों से किया जा रहा है। जबकि स्किन केयर प्रॉडक्ट्स में भी बकरी के दूध का उपयोग बड़े स्तर पर किया जाता है। इस दूध में कई प्राकृतिक मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी तो देते ही हैं, साथ ही गोरा बनाने और ग्लो बढ़ाने का काम भी करते हैं।
लेकिन हर किसी के लिए बकरी के दूध का उपयोग कर पाना संभव नहीं होता है। खासतौर पर शहरों में तो बकरी का शुद्ध दूध मिलना खासा मुश्किल होता है। इसलिए कई कंपनियां बकरी के दूध से बने स्किन केयर प्रॉडक्ट्स को मार्केट में लेकर आई हैं। ताकि आप इस दूध के गुणों का लाभ ले सकें।
क्रीम, लोशन और सीरम जैसे प्रॉडक्ट्स के बीच तो लोगों की अपनी चॉइस हो सकती है। एक व्यक्ति को क्रीम पसंद है तो दूसरे को सीरम पसंद हो सकता है। लेकिन एक खास कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट का उपयोग हर कोई करता है। यह है साबुन। नहाने के लिए साबुन का उपयोग हम सभी करते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ब्यूटी प्रॉडक्ट्स बनाने वाली कई कंपनीज ने बकरी के दूध से बने साबुन मार्केट में उतारे हैं। आज इसी बारे में जानेंगे कि ये साबुन आपकी त्वचा के लिए कितने फायदेमंद हैं।
रूखी त्वचा के लिए
आपकी त्वचा में बहुत अधिक रूखापन रहता है तो आपको बकरी के दूध से बना ऑर्गेनिक सोप यूज करना चाहिए, जिसमें नैचरल ऑइल्स मिक्स किए गए हों। आमतौर पर इन साबुन में कैमोमाइल, ऑर्गन ऑइल, ऑलिव ऑइल या फिर नारियल तेल का उपयोग किया जाता है। आप बकरी के दूध से बना ऐसा कोई भी साबुन खरीद सकती हैं, जिनमें इन तेलों को मिक्स किया गया हो।
त्वचा की सूजन से बचने के लिए
आपकी त्वचा बहुत अधिक संवेदनशील है और अक्सर आपको त्वचा में सूजन की समस्या होती है तो आपको बकरी के दूध से बना ऐसा साबुन खरीदना चाहिए। ऐसा साबुन जिसमें एपल साइडर विनेगर एक्सट्रेक्ट, वेजिटेबल ऑइल्स और नारियल तेल मिक्स हों और साथ में बकरी का दूध मेन इंग्रीडिऐंट के रूप में हो। यह सोप आपकी स्किन पर सिर्फ साबुन का काम नहीं करेगा बल्कि मॉइश्चराइर युक्त क्लींजर के फायदे भी आपकी त्वचा को देगा।
स्किन को स्मूद बनाने के लिए
अपनी त्वचा के स्मूद और ग्रेसफुल टैक्सचर को इंप्रूव करने के लिए आप बकरी के दूध से बने हैंडमेड सोप का उपयोग करें। बकरी के दूध में पाया जाने वाला मिल्क फैट आपकी त्वचा को रिलैक्स करने के काम करता है। साथ ही स्किन में मौजूद उन सभी कंपाउंड्स को दूर करता है,जो त्वचा की कार्य प्रणाली में बाधा पहुंचा रहे होते हैं।
संवेदनशील होने के साथ ही यदि आपकी त्वचा बहुत जल्दी ड्राई हो जाती है तो आपको बकरी के दूध से बना ऐसा साबुन उपयोग करना चाहिए, जिसमें शिया बटर का उपयोग किया गया हो। ये दोनों इंग्रीडिऐंट्स मिलकर आपकी त्वचा की नजाकत को भी बनाए रखते हैं और इसे केमिकल फ्री देखभाल भी देते हैं। साथ ही प्राकृतिक तरीके से त्वचा की इम्युनिटी को बढ़ाते हैं। (फोटो

पाठको की राय