Sunday, October 25th, 2026

शत-प्रतिशत वैक्सिनेशन के बाद ही पर्यटन के लिए खुलेगा गोवा: सीएम

पणजी
 मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा अपनी आबादी के लिए कोविड वैक्सीन की पहली खुराक का शत-प्रतिशत कवरेज करने के बाद ही इसे पर्यटन के लिए खोलने पर विचार करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक 8,66,730 लोगों को पहली खुराक पिलाई जा चुकी है, जिनकी आबादी करीब 15 लाख है।

सावंत ने यह भी कहा, "हमने 100 प्रतिशत पहले वैक्सीन जैब कवरेज को पूरा करने की तारीख के रूप में 30 जुलाई का लक्ष्य रखा है। हम उसके बाद ही पर्यटन को खोलने के बारे में सोच सकते हैं।"

सावंत ने यह भी कहा कि राज्य में कुल 10,06,834 टीकाकरण डोज लगाए गए हैं।

महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बंद कर दिया गया है। पिछले कुछ हफ्तों में कोविड के मामलों में गिरावट के कारण राज्य सरकार द्वारा राज्य स्तर पर लगाए गए कर्फ्यू में धीरे-धीरे ढील दी जा रही है।

 

 

#प्रमोद सावंत

Source : Agency

पाठको की राय