Saturday, October 24th, 2026

18 मई की सुबह गोवा, मुबंई और गुजरात तट से गुजरेगा चक्रवात, समुद्री तटों पर भारी तबाही मचा सकता है: आईएमडी

नई दिल्ली
कोरोना वायरस महामारी के बीच अब देश पर चक्रवाती तूफान का भी खतरा मंडराने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अरब सागर में बने दबाव के चलते 16 मई से 19 मई के बीच ऐसी पूरी संभावना है कि 'तौकते' 150-160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि 'तौकते साइक्लोन' भारत के समुद्री तटों पर भारी तबाही मचा सकता है। विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि तूफान के तट से टकराने के दौरान हवा की रफ्तार 175 किलोमीटर प्रति घंटा भी पहुंच सकती है। भारत के कई तटीय राज्यों में रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। इस तूफान को 'तौकते' नाम म्यांमार ने दिया है, जिसका अर्थ होता है शोर करने वाली छिपकली।

चक्रवाती तूफान 'तौकते' से 17 मई तक उड़ानों पर असर पड़ने की आशंका, विस्तारा और इंडिगो ने जारी किए बयान हमें केवल 51 करोड़ लोगों का टीकाकरण करने की जरूरत... और यह 2-3 महीनों में संभव हो सकता है यदि...: डॉ. शेट्टी NEWEST FIRST OLDEST FIRST 6:21 AM, 16 MAY IMD ने कहा, 18 मई की सुबह गोवा, मुबंई और गुजरात तट से गुजरेगा चक्रवात आईएमडी ने कहा है कि चक्रवात 'तौकते' 15 मई को रात 11:30 बजे अरब सागर पर केंद्रित था। लेकिन 18 मई की सुबह के आसपास ये गोवा पंजी, मुंबई और गुजरात तट को पार करेगा। उस दौरान पंजी में 170 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी और मुंबई में 520 किमी के रफ्तार से हवा चलने वाली है।
 

 

#आईएमडी

Source : Agency

पाठको की राय