Wednesday, October 21st, 2026

DGCA को Go First का जवाब, नहीं बता सकते कब शुरू होगी फिर से उड़ान

नई दिल्ली  
वाडिया ग्रुप की एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट दिवालिया होने की कगार पर खड़ी है। इस बीच डीजीसीए की ओर से जारी किए गए नोटिस में गो एयर की ओर से जवाब में कहा गया है कि फिलहाल वह निश्चित समय नहीं बता सकते हैं कि उड़ानों को फिर से कब शुरू किया जाएगा।

उड्डयन मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि एयरलाइन ने इस बात की मंशा जाहिर की है कि वह फिर से उड़ानों को शुरू करना चाहते हैं। वह उड़ान को जल्द से जल्द शुरू करना चाहते हैं। हालांकि इसकी निश्चित समय सीमा नहीं बताई गई है।

वरिष्ठ उड्डयन मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि फिलहाल उड़ानें कब शुरू होंगी इसकी निश्चित समय सीमा गो फर्स्ट की ओर से नहीं बताई गई है। लेकिन गो एयर की ओर से इस बात की मंशा जाहिर की गई है वह उड़ानों को जल्द शुरू करना चाहते हैं।

इससे पहले डीजीसीए ने गो फर्स्ट को कारण बताओ नोटिस जारी करके 15 दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा था। रेग्युलेटर की ओर से कहा गया था कि आखिर क्यों उड़ान शुरू करने मे आप सक्षम नहीं हैं,नई बुकिंग को लेकर क्या स्टेटस है, टिकटों की बिक्री की क्या स्थिति है इसका जवाब दें।
 

कंगाल गो फर्स्ट फिलहाल एक निश्चित समय सीमा या फिर तारीख बता पाने में सक्षम नहीं है कि आखिर कब से उड़ानों को फिर से शुरू किया जाएगा। एनसीएलएटी ने सोमवार को एनसीएलटी के फैसले को बरकरार रखा है जिसमे एनसीएलटी ने गो फर्स्ट की दिवालिया घोषित होने खुद से घोषणा को स्वीकार किया है। गो फर्स्ट् ने इससे पहले कहा था कि वह अपनी सभी उड़ानों को 26 मई तक के लिए रद्द कर रही है।

 

#DGCA को Go First

Source : Agency

पाठको की राय