Friday, October 23rd, 2026

GMC की वायरोलॉजी लैब बंद, आउटसोर्स कर्मचारीयों के अनुबंध समाप्त

भोपाल
 GMC- गांधी मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस की जांच बंद हो गई है क्योंकि वायरोलॉजी लैब बंद हो गई है। लैब में कर्मचारी ही नहीं है। इतनी महत्वपूर्ण लैब में सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारी नियुक्त किए थे। सब का अनुबंध खत्म हो गया। कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं किया गया इसलिए उन्होंने आना बंद कर दिया। नतीजा 2,000 से ज्यादा सैंपल पेंडिंग हो गए हैं।


गौरतलब है कि इस लैब में काम करने वाले 10 से ज्यादा कर्मचारी NHM की ओर से अनुबंध के माध्यम से यहां तैनात किए गए हैं। कॉलेज के पास अपनी लैब तो है लेकिन लैब को चलाने के लिए कर्मचारी नहीं है। इनका अनुबंध बढ़ाने की प्रक्रिया नहीं किए जाने से पिछले 2 दिनों से यह कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं। इसी वजह से सोमवार से बुधवार तक एक-एक दिन में महज 100 से 120 के बीच कोरोना सैंपल की जांच हो पा रही है।

ऐसे में यहां लंबित सैंपल की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी बीच गुरुवार को जब यहां जांच के लिए सैंपल पहुंचाए गए तो सिर्फ 120 सैंपल की ही लैब स्टाफ की ओर से जांच की गई। बाकी के सैंपल जांच के लिए भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (BMHRC) में भेज दिए गए। चिंता वाली बात यह है कि समाचार लिखे जाने तक गांधी मेडिकल कॉलेज के मैनेजमेंट को पता ही नहीं था कि लैब में काम करना बंद कर दिया है और कितनी परेशानी आ रही है।

 

#GMC की वायरोलॉजी

Source : Agency

पाठको की राय