Monday, October 19th, 2026

ग्लोइंग स्किन सीक्रेट्स: चेहरे के अनचाहे बालों को खत्म करने का जादूई घरेलू उपाय

चेहरे के अन चाहे बाल आपकी खूबसूरती में दाग का काम करते हैं क्योंकि इससे आपकी स्किन थोड़ी काली और डल लगने लगती है. फिर आप इन बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग या थ्रेडिंग का सहारा लेते हैं जोकि दर्द भरा होने के साथ-साथ स्किन प्रॉबलम्स भी पैदा कर सकता है. इसके अलावा बाजार में आपको कई हेयर रिमूवल क्रीम यया स्प्रे वगैरह आसानी से मिल जाते हैं लेकिन ये सारे प्रोडक्ट्स हार्मफुल केमिकल से भरपूर होते हैं जिससे आपकी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे में आज हम आपके लिए फेशियल हेयर रिमूवल मास्क लेकर आए हैं जिसको आजमाकर आप कुछ ही मिनटो में चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं (DIY Facial Hair Removal Mask) फेशियल हेयर रिमूवल मास्क कैसे बनाएं.......

फेशियल हेयर रिमूवल मास्क बनाने के लिए सामग्री-

2 चम्मच दूध
चुटकीभर हल्दी 
एक चम्मच नारियल का तेल 
एक चम्मच चीनी
एक चम्मच कॉफी पाउडर
एक चम्मच आटा

फेशियल हेयर रिमूवल मास्क कैसे बनाएं? 

फेशियल हेयर रिमूवल मास्क बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन लें.
फिर आप इसमें 2 चम्मच दूध डालते हुए हल्की आंच पर पकाते रहें. 
इस दौरान आप इसमें चुटकीभर हल्दी, एक चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच चीनी डालें.

फिर आप इसको करीब 2 मिनट तक अच्छी तरह से पका लें.
इसके बाद आप इसमें 1 चम्मच कॉफी पाउडर और 1 चम्मच आटा डालें.
फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें. 
इसके बाद आप इसको चेहरे पर अच्छी तरह से लगाकर सुखाएं.
फिर जब ये सूख जाए तो हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें. 

 

Source : Agency

पाठको की राय