वैशाली के लिए ग्लोबल शतरंज लीग आनंद से सीखने का मौका
लंदन
भारतीय ग्रैंड मास्टर आर वैशाली तीन से 12 अक्टूबर तक यहां होने वाले ग्लोबल शतरंज लीग में पहली बार भाग लेने को लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि इसमें उन्हें अपनी टीम के साथी और दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद से कुछ नया सीखने को मिलेगा। वैशाली को इस प्रतियोगिता में पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद के साथ गैंजेज ग्रैंडमास्टर्स की टीम में रखा गया है जबकि उनके भाई आर प्रज्ञाननंदा नार्वे के मैगनस कार्लसन के साथ अल्पाइन एसजी पाइपर्स की टीम में शामिल हैं।
वैशाली ने कहा, ‘‘मैं उस टीम में हूं जिसमें विशी (आनंद) सर हैं। उनके साथ खेलना मेरे लिए विशेष होगा। इस तरह के टूर्नामेंट से निश्चित तौर पर खिलाड़ियों को अपने खेल में सुधार करने में मदद मिलेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे लिए कुछ नया सीखने का शानदार मौका होगा। मेरा भाई प्रज्ञान मैगनस कार्लसन की टीम में है जो उसके लिए काफी अच्छी बात है। बेशक हम एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे, लेकिन हमारी टीमें अलग हैं।’’
#Indian Grand Master R Vaishali

पाठको की राय