Tuesday, October 20th, 2026

अमीषा टोन्ड बॉडी की ग्लैमरस तस्वीरें वायरल

मुंबई
            

फिल्म कहो ना प्यार है से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस अमीषा पटेल फिल्मों में तो सक्रिय नहीं हैं. लेकिन वे किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में आने का मौका ढूंढ ही लेती हैं. अमीषा ने अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए बिकिनी में पोज देते हुए वीडियो शेयर किया है.

अमीषा पटेल का ग्लैमरस लुक
बिकिनी टॉप पहने हुए अमीषा ने अपनी तस्वीरें भी साझा की हैं. ब्लैक बिकिनी टॉप के साथ अमीषा ने ब्लैक बिकिनी बॉटम और ब्लू डेनिम पैंट पहनी है. हेड स्कार्फ और सनग्लासेज लगाए अमीषा का स्वैग देखते ही बनता है. अमीषा ने डेनिम को अनबटन किया हुआ है. अमीषा की ये तस्वीर समर वाइव्स देती है. अपने टोन्ड एब्स अमीषा फोटो में फ्लॉन्ट कर रही हैं. अमीषा पटेल ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा- समर हॉलिडे वाइब्स, मेजर मिसिंग... कौन कौन समर वैकेशन चाहता है.


अमीषा ने अपनी बैक को प्लॉन्ट करते हुए एक बूमेरंग वीडियो भी साझा किया है. इसमें अमीषा पटेल बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. अमीषा ने ये वीडियो शेयर करते हुए सभी के लिए कोविड फ्री भविष्य की दुआ की है. अमीषा पटेल की इन तस्वीरों पर फैंस स्टनिंग, ब्यूटीफुल, ग्लैमरस जैसे कमेंट्स लिख रहे हैं. अमीषा पटेल इंस्टा पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. इन्हीं के जरिए फैंस को उनके रुटीन का पता भी चलता है. वर्कफ्रंट पर अमीषा पटेल कुछ खास नहीं कर रही हैं.

 

#अमीषा पटेल

Source : Agency

पाठको की राय